BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Board क्लास 10वीं और 12वीं का सिलेबस भी घटाया गया: जानें परीक्षा की डेट और एग्जाम गाइडलाइंस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 12, 2021

MP Board क्लास 10वीं और 12वीं का सिलेबस भी घटाया गया: जानें परीक्षा की डेट और एग्जाम गाइडलाइंस



नई दिल्ली. MP Board Exam 2021 Revised Schedule: माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की तरफ से 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल, जबकि 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएगी. परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि उन्हें एडमिट कार्ड पर संबंधित स्कूल के प्राचार्य का हस्ताक्षर कराना होगा. बिना हस्ताक्षर के उनका एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा और उन्हें एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अप्रैल 2020 के बाद से ही स्कूल बंद हैं. जिसकी वजह से ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लग पाई हैं. इसलिए बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है. 30 अप्रैल से शुरू हो रहे एग्जाम के लिए बोर्ड द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

परीक्षा के दौरान रखा जाएगा कोरोना गाइडलाइंस का ध्यान
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान सभी एग्जाम सेंटर्स पर कोरोना गाइडलाइंस का ध्यान रखा जाएगा. इस दौरान एग्जाम सेंटर्स के मुख्य गेट पर छात्रों का तापमान चेक किया जाएगा. वहीं, जिन छात्रों का तापमान ज्यादा होगा या फिर जिन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होगी उन्हें अलग कक्षा में बैठाया जाएगा. इसके लिए परीक्षा के दौरान सभी छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा. बिना मास्क के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

15 अप्रैल तक करें एडमिट कार्ड में सुधार
विभाग की तरफ से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन एडमिट कार्ड में विषय या माध्यम में गलती होने पर एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर 15 अप्रैल तक निर्धारित शुल्क जमा करके सुधार कर सकेंगे. एडमिट कार्ड को ऐसे समय में जारी किया गया है, जब कोरोना महामारी के कारण कई अन्य बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करा जा रहा है.




इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.




- अपना लॉग-इन आईडी और पासवर्ड इंटर करें. अगर लॉग इन आईडी नहीं बनी हैं तो क्रिएट कर लें.
- इसके बाद अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें.
- 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड आपके सामने होगा.
- एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.



No comments:

Post a Comment