BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में फिर बनेंगे कोविड केयर सेंटर: मिलेगी खाली बेड की जानकारी, गरीबों को आयुष्मान कार्ड से मिलेगा इलाज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 4, 2021

MP में फिर बनेंगे कोविड केयर सेंटर: मिलेगी खाली बेड की जानकारी, गरीबों को आयुष्मान कार्ड से मिलेगा इलाज



 भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. संक्रमण का दायरा अब तक 31 जिलों में पहुंच गया है. शनिवार को इन सभी जिलों में 20 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार अलर्ट हो गई है. अब सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए फिर से कोविड सेंटर बनाने का फैसला लिया है. वहीं, इंदौर में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सीएम शिवराज ने 10 हजार बेड की व्यवस्था करने को भी कहा है. 

प्रदेशभर के अस्पतालों में खाली बेड की मिलेगी जानकारी
कोरोना संक्रमित को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को प्रदेश में कितने बेड कहां खाली हैं इसका आंकड़ा रोज देने को कहा है. इसके अलावा सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध कर बेड बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं. 

गरीबों को निशुल्क इलाज देने के निर्देश
कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने निर्देश दिए कि 'प्रत्येक गरीब मरीज का निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए. उन्हें आयुष्मान कार्ड के आधार पर निशुल्क चिकित्सा दें. मुख्यमंत्री ने मास्क अभियान को लेकर भी सख्त लहजा अपनाया और कहा कि मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाओ और ओपन जेल में भी रखो. 

प्रदेश में कोरोना की स्थिति
मध्य प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है. शनिवार को 2,839 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. यह पिछले छह महीने में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. संक्रमितों की संख्या 3,03,673 हो गई है. शनिवार को कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत हुई है, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 4,029 हो गया है. जबकि शनिवार को 1,791 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. वहीं, प्रदेश में 20,369 मरीज एक्टिव हैं. 

No comments:

Post a Comment