BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
jabalpur: कोरोना मरीजों के उपचार की अपनी क्षमता बढ़ाये निजी अस्पताल - कलेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 1, 2021

jabalpur: कोरोना मरीजों के उपचार की अपनी क्षमता बढ़ाये निजी अस्पताल - कलेक्टर



निजी अस्पताल संचालकों की बैठक संपन्न

जबलपुर, 01 अप्रैल 2021

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज आयोजित बैठक में निजी अस्पताल संचालकों से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में सहयोग की अपेक्षा करते हुये उन्हें कोविड मरीजों के उपचार के लिये राज्य शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिये हैं । श्री शर्मा ने कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुये निजी अस्पताल संचालकों से कोरोना मरीजों के उपचार की क्षमता बढ़ाने का आग्रह भी किया ।

निजी अस्पताल संचालकों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाई गई इस बैठक में अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, डॉ राजेश धीरावाणी, स्वास्थ विभाग के अधिकारी तथा शहर में स्थित प्रायः सभी निजी अस्पतालों के संचालक मौजूद थे ।

कलेक्टर ने बैठक में निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार की सुविधाओं, ऑक्सीजन एवं आईसीसीयू बेड की उपलब्धता तथा बेड ऑक्यूपेंसी की जानकारी ली । उन्होंने अस्पताल संचालकों से कोरोना मरीजों के उपचार के लिये अस्पतालों की क्षमता विस्तार की योजना पर भी चर्चा की तथा एक-दो दिन के भीतर उसे अमल में लाने कहा । श्री शर्मा ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह करते हुये अस्पताल संचालकों से कहा कि जबलपुर कोरोना मरीजों के उपचार में सेवा भाव को प्राथमिकता देना होगी और बेहतर से बेहतर ईलाज करना होगा।

श्री शर्मा ने पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के पीक समय पर निजी अस्पतालों से मिले सहयोग की तारीफ करते हुये वर्तमान हालातों में भी उनसे उसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की । उन्होंने निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के उपचार के लिये राज्य शासन द्वारा निर्धारित दरों की सूची सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी अस्पताल संचालकों दिये । कलेक्टर ने बैठक में कोविड मरीजों के उपचार की गाइड लाइन का हर हाल में पालन करने की चेतावनी देते हुये कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबधित अस्पताल पर कार्यवाही करने से भी नहीं चूकेंगे ।

बैठक में निजी अस्पताल संचालकों से पूरी क्षमता का इस्तेमाल किये जाने की स्थिति में भी ऑक्सीजन की उनकी आवश्यकता का आंकलन करके जिला प्रशासन को इसकी जानकारी देने कहा गया । बैठक में निजी अस्पतालों की ओर से कोरोना के नियंत्रण और कोरोना मरीजों के उपचार में प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

बैठक में बताया गया कि जबलपुर शहर में स्थित सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिये फिलहाल ऑक्सीजन और आईसीयू सहित करीब 950 बिस्तर उपलब्ध है। जबकि इन अस्पतालों में अन्य जिलों के मरीजों सहित लगभग 450 मरीज उपचार के लिये भर्ती हैं। बैठक में बताया गया कि निजी अस्पतालों में जल्दी ही कोरोना मरीजों के उपचार की क्षमता करीब 1 हजार 200 बिस्तरों की हो जायेगी। निजी अस्पताल के संचालकों ने बैठक में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी भी बैठक में दी।

No comments:

Post a Comment