BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का हुआ समापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 1, 2021

राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का हुआ समापन



मण्डला 1 अप्रैल 2021

प्राचार्य शासकीय कला महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 तक ग्राम लफरा में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई बम्हनी बंजर द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. विवेक कुमार जायसवाल के निर्देशन में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शा.उ.मा.शा. के प्राचार्य संजय कुमार सिंगौर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एस.पी. झारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। शिविर के प्रारंभ में माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात् सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत, नशा मुक्ति, ‘लक्ष्य गीत’ तथा एकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विकास चक्रवर्ती एवं उनके साथियों द्वारा ‘‘नौजवान आयो रे’’ गीत, गजानंद नंदा एवं साथियों द्वारा ‘‘नदिया ना पिये अपना जल’’ गीत, राहुल जंघेला एवं साथियों द्वारा ‘‘आराम हराम है काम करो, काम करो’’ गीत, ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’’ विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के उपरांत निकिता एवं साथियों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति, समीर रजक एवं चक्रकांत पटैल द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रंजीत कुमार भालेकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य ने बताया कि 7 दिवसीय शिविर के अंतर्गत 23 मार्च 2021 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा मतदाता जागरुकता की रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरुक किया गया एवं मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का आग्रह किया गया। 24 मार्च 2021 को स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान की गई एवं स्वयं सेवकों द्वारा मंदिर एवं स्कूल की सफाई की गई एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। 25 मार्च 2021 को ’रोको-टोको अभियान’ के अन्तर्गत ग्राम में रैली निकालकर कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर डॉ.अशोक कुमार मराठे द्वारा बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की आधारभूत जानकारी, लक्ष्य एवं उद्देश्यों को बताया।





No comments:

Post a Comment