BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण को लेकर दिए विस्तृत निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 6, 2021

कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण को लेकर दिए विस्तृत निर्देश



मण्डला 6 अप्रैल 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में समाज की सहभागिता भी आवश्यक है। श्रीमती सिंह ने जिले में कोविड केयर सेंटर तथा डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोविड केयर सेंटर एवं डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं को पुख्ता रखें। उन्होंने उक्त दोनों सेंटर की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सीईओ जिला पंचायत, एडीएम, सीएमएचओ, एसडीएम, तहसीलदार तथा सीईओ जनपद पंचायत मंडला को टीम के रूप में काम करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने कोविड केयर सेंटर में संक्रमित व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य एवं खानपान की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में नियमित रूप से संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो। इसी प्रकार सेंटर में मरीजों के लिए गर्म पानी, पौष्टिक खाने तथा सकारात्मक वातावरण की स्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में कोरोना से बचाव की जानकारी देने वाले फ्लैक्स बैनर, वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाईल नंबर तथा आपातकालीन हेल्पलाईन नंबरों की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने की बात कही। श्रीमती सिंह ने सीएमएचओ डॉ. सिंह को महिला मरीजों के लिए हाईजिन किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था तथा मरीजों के कमरों में सेनेटाईजर सहित अन्य जरूरी इंतजाम गंभीरता से सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने डॉ. सिंह को कोविड केयर सेंटर में स्टॉफ की ड्यूटी तथा इस संबंध में तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेंटर में मरीजों के कमरों के नंबर तथा शौचालय आदि में भीड़ को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से इनकी मैपिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सेंटरों में बिस्तरों की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए एडीएम मीना मसराम को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ आशीष पाठक, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह तथा संबंधित उपस्थित थे।



डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर को अपडेट करें



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोरोना संक्रमण की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं को अपडेट करने विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्हांेने ए.सी. ट्राईबल को कमांड कंट्रोल सेंटर में कम्प्यूटर, इंटरनेट तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह को डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर में आयुष विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ से डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर में वर्तमान में संचालित ड्यूटी की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर को जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर से स्थानांतरित कर आदिवासी विभाग की कौशल विकास की इमारत में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कंट्रोल सेंटर में पीने के पानी एवं बैठने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित होना चाहिए।



होम आईसोलेशन का कड़ाई से पालन कराएं



कलेक्टर ने जिले में होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग होम आईसोलेशन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। उल्लंघन करने वालों को मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराएं। उन्होंने होम आईसोलेशन की तहसील एवं ब्लॉकवार जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बाहर से आने वाले की जानकारी एवं उनके टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए माईक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने कोविड टेस्टिंग की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम एवं सीईओ जनपद को लक्ष्य अनुसार कोविड टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आरआरटी टीम के कार्य की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आईसीयू, ऑक्सीजन की सुविधा के साथ बिस्तरों की समीक्षा की। उन्होंने कोविड आईसोलेशन वार्ड के शौचालयों के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने डिस्ट्रिक्ट एपीडेमियोलॉजिस्ट से स्वस्थ होने वाले मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने माईक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों की तहसीलवार एवं ब्लॉकवार जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फीवर क्लीनिक की स्थिति के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment