BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोड की समस्या को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद दी चेतावनी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 5, 2021

रोड की समस्या को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद दी चेतावनी...




रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में भी अब धीरे धीरे अपने अधिकारों और मुलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने अपना हक जताना शुरू कर दिया है ।

       वही मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग इस संकल्प के साथ मैदान में है कि प्रत्येक गांव कस्बे टोले सरकार की किसी भी योजनाओं से वंचित न रह जाए और इस संपूर्ण अभियान में शासन ,प्रशासन ,आमजन, जनप्रतिनिधि, सरकार की इस परिकल्पना और सोच को मूर्त रूप देने में लगे हैं परंतु आज भी कुछ गांव ऐसे हैं जहां समस्या मुंह फैलाए खड़ी है !

मामला जनपद पंचायत मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव का है जो बूड़मेर नदी के किनारे बसा हुआ है गांव पंचायत की नदी टोला के नाम से जाना जाता है जो आज भी शासन की सुविधाओं से कोसों दूर है लोगों का मानना है कि कई वर्षों से यहां सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं है पीने का पानी भी नहीं मिल पाता नदी टोला से मोहगांव को जोड़ने वाली सड़क घाट के साथ-साथ उबड़ खाबड़ और पत्थरों से भरा पड़ा है बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ-साथ साइकिल तक का जाना संभव नहीं है मोह  गांव में प्राथमिक शाला है जहां इस मोहल्ले से छोटे-छोटे मासूम बच्चे अध्ययन करने के लिए प्राथमिक शाला जाते हैं कई बच्चे आधा रास्ता से ही गिर कर वापस घर चले आते हैं यहां पर शासन द्वारा प्रदत्त सरकारी वाहनों की सुविधा भी लोगों को नहीं मिल पाती हंड्रेड डायल 108 नंबर अग्निशामक वाहन का पहुंचना मुश्किल है लोगों का मानना है कि इस परेशानी से कई गर्भवती महिलाएं ,कई बीमार व्यक्ति ,कई लड़ाई झगड़े की समस्याओ का हल नहीं हो पाता गांव के सभी कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है परंतु यह गांव में सड़क की समस्या ग्रामोदय से भारत उदय एवं सबका साथ सबका विकास का सपना देखते रह गई पता नहीं यह सपना कब पूरा होगा ??

No comments:

Post a Comment