मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 75 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट है। विकासखण्ड सिवनी में 14, बरघाट में 18, छपारा में 6, घंसौर में 8, केवलारी में 7, कुरई में 10, लखनादौन में 11 एवं विकासखण्ड धनौरा में 1 मरीज मिले हैं। वही 22 मरीज स्वस्थ हुए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 79288 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 2126 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1818 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 298 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 219 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

No comments:
Post a Comment