मण्डला 8 अप्रैल 2021
जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन के तहत आज दिनांक 08.04.2021 को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (एच.डब्ल्यू.सी.) बीजेगांव ब्लॉक नारायणगंज एवं मेढ़ी ब्लॉक निवास में टीबी कार्यक्रम के संबंध में उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं निक्षय दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित आमजनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीबी बीमारी एवं एनटीईपी कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं एवं कोविड-19 के संबंध में जानकारियाँ दी गई। उपस्थित लोगों को मास्क वितरित किये गये एवं निक्षय दिवस का आयोजन किया गया।
गतिविधियों का संचालन जिला स्तर से जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री कीर्ति सिंह कुशवाह, एसटीएस नारायणगंज श्री देवेन्द्र साहू, सीएचओ बीजेगांव पूजा श्रीवास, सीएचओ पाठा रंजीता पटेल, सीएचओ मेढ़ी डॉ. अनिक अंसारी एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment