केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
मण्डला 3 मई 2021
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जिले के दौरे पर हैं। श्री कुलस्ते ने मुख्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति तथा प्रशासन द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। श्री कुलस्ते ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य करें। कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं। इसी प्रकार होम आईसोलेशन का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। होम आईसोलेशन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में कहा गया कि कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक संदिग्ध व्यक्ति अनिवार्यतः संस्थागत आईसोलेशन में रहेंगे। संबंधित व्यक्ति की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दें।
राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को कोरोना कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन कराएं। इसी प्रकार अनावश्यक बाहर घूमने वाले व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। केन्द्रीय मंत्री ने जिले में निर्धारित समय में खुलने वाले बाजार एवं सब्जी वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा कहा कि इन छूटों के दौरान भी सोशल डिस्टेसिंग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
100 बिस्तर का कोविड अस्पताल जल्द तैयार करें
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्यालय सहित जिले के सभी अनुविभागों में कुल 100 बिस्तर के कोविड अस्पताल को तैयार करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। श्री कुलस्ते ने कहा कि मुख्यालय में 50 बिस्तर, नैनपुर में 20 बिस्तर तथा निवास, बिछिया एवं बम्हनी में 10-10 बिस्तर के कोविड हॉस्पिटल तैयार करने की कार्यवाही प्रारंभ करें। उन्होंने मॉयल के अधिकारियों को कोविड अस्पताल तैयार करने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित किए गए स्थानों पर कोविड अस्पताल तैयार कर जल्द ही जनहित में उपयोग सुनिश्चित करें।
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सिविल सर्जन डॉ. शाक्य से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित रखें। संक्रमित मरीजों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करें। चिकित्सक नियमित रूप से मरीजों से बात करें तथा उनके स्वास्थ्य पर निगरानी करें। श्री कुलस्ते ने कहा कि जिला चिकित्सालय में दवाईयाँ, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेशिवर सहित जरूरी इंजेक्शन की उपलब्धता तथा मरीजों के परिजनों के लिए उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को ग्रामीण क्षेत्रों में दवाईयों का वितरण तथा प्रवासियों को उनकी रिपोर्ट आने तक अनिवार्यतः संबंधित क्षेत्र के क्वारेंटाईन सेंटर या आईसोलेशन में रखने के निर्देश दिए।
चटुआमार एवं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली
बैठक में राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने चटुआमार तथा जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मरीजों के स्वास्थ्य की संपूर्ण देखभाल करें। मरीजों के लिए पौष्टिक खाना, गरम पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था पुख्ता रखें। ड्यूटी स्टॉफ मरीजों के साथ सकारात्मक व्यवहार करें तथा उन्हें मोटीवेट करें। श्री कुलस्ते ने अनुविभाग स्तर पर बनाए गए कोविड केयर सेंटरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब अधिक से अधिक मरीजों को संस्थागत आईसोलेशन में रखें।
Monday, May 3, 2021
Home
collector-mandla
corona
corona effect
corona positive
corona-news
corona-update
कोरोना जाँच रिपोर्ट आने तक संस्थागत आईसोलेशन में रहेंगे संदिग्ध...जिले में 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल तैयार करने पर हुई चर्चा
कोरोना जाँच रिपोर्ट आने तक संस्थागत आईसोलेशन में रहेंगे संदिग्ध...जिले में 100 बेड के कोविड हॉस्पिटल तैयार करने पर हुई चर्चा
Tags
# collector-mandla
# corona
# corona effect
# corona positive
# corona-news
# corona-update
Share This
About digital bharat
corona-update
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment