मण्डला 7 मई 2021कोरोना की दूसरी लहर में अच्छे संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। विगत् 15 दिनों 22 अप्रैल 2021 से 6 मई 2021 तक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज 1808 मिले वही 1839 मरीज स्वस्थ होकर घर भी गए, वहीं 22 अप्रैल 2021 को रिकवरी दर 72.63 थी, जो 6 मई 2021 को 87.07 हो गई। कोरोना काल की इस दूसरी लहर में बहुत तेजी से संक्रमण फैलना शुरू हुआ जिसमें हमारा जिला भी प्रभावित हुआ, किंतु जिला प्रशासन के लगातार व्यवस्थित एवं सुधारात्मक उपाय एवं कड़े निर्णय ने कोरोना के इस लहर को धीमा किया है एवं उम्मीद है, कि बहुत जल्दी जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होगा, उक्त कार्य में जहां स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय एवं गैर चिकित्सकीय अधिकारी कर्मचारी की मेहनत एवं लगन शीलता उसे कम करने मैं उपयोगी सिद्ध हो रही है। वहीं दूसरे विभागों जिसमें पुलिस, राजस्व, पंचायत, महिला बाल विकास एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की टीमें भी लगातार इस लहर को रोकने के लिए कार्य कर रही है। उसी क्रम किल कोरोना 2 के पश्चात किल कोरोना 3 का सर्वे का कार्य 7 मई से जिले में प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी विभागों के सहयोग से घर-घर सर्वे कर सर्दी, जुखाम, बुखार, बदन दर्द जैसे मरीजों का चिन्हंाकन किया जाएगा तथा साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें की कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने में मदद मिलेगी एवं चिन्हांकित कोरोना संक्रमितों का उचित इलाज भी किया जा सकेगा।
Friday, May 7, 2021
Home
india
Madhya Pradesh
mandla
Top
जिले में कोरोना से जीतने की जंग जारी... विगत् 15 दिन की रिकवरी दर 72.63 से 87.07 पहुंची
जिले में कोरोना से जीतने की जंग जारी... विगत् 15 दिन की रिकवरी दर 72.63 से 87.07 पहुंची
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment