BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
18 से 44 एवं 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का किया गया टीकाकरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 7, 2021

18 से 44 एवं 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का किया गया टीकाकरण



मण्डला 7 मई 2021कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह ने भी कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि भारत में निर्मित कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन दोनों ही पूर्णतः सुरक्षित एवं कारगर है। यह टीका हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगाया जा रहा है। टीकाकरण प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुऐ लगाया जाता है। उन्होंने जिले के 18 से 44 एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की है कि वह नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करवायें। कोरोना कफर््यू के दौरान भी आमजनों को कोविड टीकाकरण हेतु आने-जाने की छूट प्रदान की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को 5 मई 2021 से टीकाकरण किया जा रहा है। अदिवासी कौशल विकास केंद्र कटरा रोड मंडला में टीकाकरण किया जायेगा। 5 मई 6, 8, 10, 13 मई और 15 मई इन सात दिवसों में लक्ष्य के अनरूप टीकाकरण किया जायेगा एवं 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों का टीकाकरण कार्य जारी है, जिसके लिए पूर्व से निर्धारित स्थलों पर आकर टीकाकरण करा सकते हैं जिन नागरिकों ने टीकाकरण का पहला डोज ले लिया है निर्धारित समय अवधि पश्चात वे दूसरा डोज भी अवश्य लगवाएं। डॉ. सिंह ने अपील की कि टीकाकरण के पश्चात भी मॉस्क लगाएं लोगों से सामाजिक दूरी रखें, बार-बार सैनिटाइजर से या साबुन से हाथों को धोते रहें एवं अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।

वैश्विक कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिये सम्पूर्ण देश में कोविड वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया ने बताया कि भारत की कोविड-19 वैक्सीन कारगर साबित हुई है। वैक्सीन के द्वितीय डोज लेने के निर्धारित दिनों के उपरांत लोगों में वायरस के प्रति एंटीबॉडी निर्मित हो जाती है। उन्होने बताया कि वैक्सीन लेने के उपरांत संक्रमित हुऐ व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अन्य मरीजों के मुकाबले कम देखने को मिला है साथ ही वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले मरीज का रिकवरी रेट 99 प्रतिशत है।

No comments:

Post a Comment