रेवांचल टाईम्स :- दिनांक 7 मई 2021 से, पाल पेट्रोल पंप के बाजू में स्थित, जिला अस्पताल सिवनी के पास में स्थित, नवनिर्मित कार्यालय जिला आयुष अधिकारी ऑफिस के भवन में कोविड-19 टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे।
नवीन कार्यालय जिला आयुष अधिकारी ऑफिस के भवन में व्यवस्था बनाने में विशेष तौर से सहयोग डॉक्टर यशवंत माथुर जी प्रभारी जिला आयुष अधिकारी एवं आयुष अधिकारी डॉ विक्रम परते जी एवं डॉ वीरेंद्र वाडीवा जी के द्वारा प्रदान किया गया।
इस नवीन टीकाकरण केंद्र में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार के दिन कोविड-19 टीके का सेकंड डोज लगाया जाएगा।
इस नवीन टीकाकरण केंद्र में मंगलवार एवं शुक्रवार को कोविड-19 टीके के के प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाए जाएंगे।
शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार, जिला सिवनी में रविवार या अन्य शासकीय अवकाश के दिन कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा।
डॉक्टर लोकेश चौहान,
शिशु रोग विशेषज्ञ एवं
जिला टीकाकरण अधिकारी ,
सिवनी( मध्य प्रदेश)

No comments:
Post a Comment