रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिला के विकास खंड मवई में दिनांक 27 मई 2021 दिवस गुरुवार को सायं 5:30 बजे से मवई के बढ़ चौराहा स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप कोविड-19 का सघन जांच अभियान चलाया गया ।
स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अभियान को चालू किया मवई सीएचसी से स्वयं बीएमओ डॉक्टर इंडोलिया जी लैब टेक्नीशियन दिनेश ह टीले जी एवं स्टाफ के सहयोग से जांच अभियान को प्राथमिकता दी गई ।
बाहर से आने वाले एवं गांव के आसपास के सभी लोगों का सैंपल एकत्रित किया जा रहा हैइसके साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ' ताकि समय रहते सभी सुरक्षित हो सके |
रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

No comments:
Post a Comment