रेवांचल टाईम्स :- किसान बाड़ी में से बरामद किया गांजा का पेड़ पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने पाँचवा स्टॉक मारा गांजे का
जिले छिंदवाड़ा के चौरई तहसील में एक गांव में आरोपी ने घर की बाड़ी में लहलहा रही गांजे की फसल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त किया गया गांजा करीबन 13 किलो है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख छप्पन हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजे की फसल उगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
चौरई थाने के टी आई शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रति पिपरिया गांव स्थित आरोपी के बाड़ी में गांजे की फसल लगाई गई है। जिसके बाद पुलिस टीम को रति पिपरिया गांव रवाना किया गया। बताए गए बाड़ी में पुलिस टीम पहुंची तो वहां गांजे की फसल लहलहा रही थी। गांजे के पौधे लगे हुए मिले। पुलिस को आरोपी विवेक पिता सुरेश वर्मा रत्ति पिपरिया गांव निवासी भी घर की बाड़ी मे मिला। जिसके द्वारा गांजे की फसल उगाई गई थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिस बाड़ी में गांजे की फसल उगाई गई थी वह बाड़ी आरोपी विवेक वर्मा का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने गांजा पकड़ने और कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस कार्यवाही के अंतर्गत आने वाली टीम थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ए एस आई भागवत तिवारी ,आरक्षक शिवराम उइके ,अभिषेक बघेल ,राजेन्द्र बघेल ,जय सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment