रेवांचल टाईम्स :- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिंदवाड़ा ने बैंक की अपनी शाखाओं व उनसे सम्बद्ध समितियों को निर्देशित किया है कि कृषकों को शासन की महत्वपूर्ण शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ देते हुए नवीन ऋण वितरण किया जावे साथ ही कृषकों को रासायनिक खाद के अग्रिम भण्डारण हेतु विशेष रूप से प्रेरित करें ! जिला बैंक प्रबन्धन ने अपनी शाखा से सम्बद्ध समितियों को 30 जून 2021 तक 230 करोड़ का अल्पकालीन फसल ऋण वितरण जिसमे से 70 करोड़ वस्तु ऋण का लक्ष्य निर्धारित कर इसकी पूर्ति के निर्देश दिए है! बैंक ने कृषकों को रासायनिक खाद के अग्रिम भण्डारण की सुविधा का भी लाभ उठाने की अपील करते हुए कृषकों से अनुरोध किया है कि अपने कार्यक्षेत्र की समितियों से संपर्क कर अपनी आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद का उठाव कर लें!
"शासन की मंशानुरूप शून्य प्रतिशत ब्याज सहायता योजना का लाभ कृषकों को प्राप्त हो सके इस हेतु निरंतर समितियों व शाखाओं की निर्देशित किया जा रहा है कि अपने कार्यक्षेत्र के कृषकों को ऋण चुकाने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी आवश्यकता व पात्रता अनुसार ऋण वितरण कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करें तथा रासायनिक खाद का स्टाक उपलब्ध रखें ! कृषकों से भी अपील है कि अपने कार्यक्षेत्र की समितियों में संपर्क कर अपनी आवश्यकतानुसार नया ऋण प्राप्त कर शासन कि शून्य प्रतिशत ब्याज सहायता व रासायनिक खाद का अग्रिम उठाव कर महत्वकांक्षी सुविधाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें!"
कृष्ण कुमार सोनी
महाप्रबंधक
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिंदवाड़ा


No comments:
Post a Comment