BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किल कोरोना-3 का प्रारम्भ कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने घर-घर पहुंचेंगी टीम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 7, 2021

किल कोरोना-3 का प्रारम्भ कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने घर-घर पहुंचेंगी टीम






मण्डला 7 मई 2021मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य से कोरोना के संभावित प्रकरणों की जानकारी मिलती है, साथ ही सर्वे कार्य के माध्यम से संक्रमण की चैन को भी तोड़ा जा सकता है। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने तथा लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए 7 से 25 मई तक किल कोरोना अभियान-3 चलाया जायेगा। कोविड-19 रोगियों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित उपचार की दृष्टि से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहले से ही स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैंपेन किल कोरोना-2 अभियान का संचालन किया जा चुका है। प्रदेश में कोविड-19 परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए अधिकाधिक जनसंख्या तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए किल कोरोना-3 अभियान का संचालन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा।

किल कोरोना अभियान पार्ट-3 के तहत् सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण युक्त रोगियों के प्राथमिक उपचार एवं कोविड-19 के सर्वेलेंस के लिए की गई है। अभियान का संचालन 7 मई से 25 मई 2021 तक किया जाएगा। किल कोरोना-3 अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय आवास एवं विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा वृहद स्तर पर समन्वित गतिविधियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। किल कोरोना 3 अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर पंचायत क्षेत्रों की संपूर्ण जनसंख्या का गृह भेंट द्वारा स्क्रीनिंग शहरी क्षेत्रों में कोविड सहायता केंद्रों के माध्यम से कोविड-19 का प्रबंधन करना है। इसके साथ ही ग्रामीण एवं नगर पंचायत क्षेत्रों की रणनीति में ग्राम स्तर पर प्राथमिक दल का गठन इसमें आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम रोजगार सहायक सम्मिलित होंगे। प्राथमिक दल में जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को भी सम्मिलित किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पंचायत के लिए प्राथमिक दल में नगर पंचायत के मैदानी कर्मचारियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। इन दलों द्वारा प्रत्येक घर पर गृह भेंट कर सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले रोगियों का चिन्हांकन किया जाएगा। दल प्रत्येक दिन में लगभग 100 घरों में गृह भेंट कर प्रश्नावली के अनुसार बुखार एवं कोरोना के लक्षण वाले संभावित रोगियों की पहचान करेंगे। ज्ञात है, कि प्राथमिक दल के ऊपर द्वितीय स्तरीय पर्यवेक्षक दल का गठन किया गया है। इसमें आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ, एलएचवी, पुरुष सुपरवाइजर, मलेरिया सुपरवाइजर, लेप्रोसी सुपरवाइजर, बीईई, एसटीएस, एसटीएलएस एवं पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सम्मिलित होंगे। द्वितीय स्तरीय पर्यवेक्षक दल द्वारा अधीनस्थ प्राथमिक दलों द्वारा साझा की गई सूची की पुष्टि उन घरों में पुनः गृह भेंट कर सुनिश्चित की जाएगी एवं बुखार एवं कोरोना के लक्षण और कोविड-19 के संभावित रोगियों को लक्षण अनुसार औषधियां दी जाएंगी। द्वितीय पर्यवेक्षक दलों की संख्या अधीनस्थ ग्रामों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित की जाएगी, इसमें प्रत्येक दल में दो व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाएगा जिसमें से एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग का होगा।

No comments:

Post a Comment