रेवांचल टाईम्स :- कोरोना काल में माफियाओं के हौसले बुलंद है जहाँ जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है वही अबैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है वही जानकारी के अनुसार मोहन टोला में संचालित क्रेशरों से बिना रॉयल्टी के गिट्टी की ढुलाई की जा रही है जो क्रेसरो से गिट्टी का अबैध परिवहन कर शासन को आर्थिक छति पहुँचाया जा रहा है
वही जानकारी के अनुसार जिला खनिज विभाग ने आज दो ट्रेक्टर और एक 407 को अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते तीन वाहन पकड़ाए खनिज विभाग ने की कार्यवाही,
1:- वाहन ट्रेक्टर क्रमाक MP 51G 0696 जिसमे गिट्टी भरी हुई थी जिसकी रॉयल्टी नही थी चालक अम्रत सिंह पिता विक्रम सिंह निवासी माली मोहगांव
2 :- वाहन ट्रैक्टर क्रमाक MP51 AA 6367 वाहन चालक जयपाल उइके पिता परसादी उइके निवासी माली मोहगांव
3 :- वाहन 407 क्रमाक MP 51G 1031 कमलेश केवट पिता मंगल केवट निवासी महाराजपुर इन तीनो वाहन को गिट्टी का बिना रॉयल्टी के अबैध परिवहन करने वाले वाहन 407 को महाराजपुर थाना और मंडला थाने में सुपुर्द किया गया है। ये पूरी कार्यवाही कलेक्टर मंडला के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी मरकाम जी और खनिज इस्पेक्टर बसंत पाटिल सहित अमला रहा मौजूद।

No comments:
Post a Comment