BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
4 घंटे से बिजली ना होने पर लगी अधिकारियों की क्लॉस, आज फिर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 7, 2021

4 घंटे से बिजली ना होने पर लगी अधिकारियों की क्लॉस, आज फिर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण



रेवांचल टाईम्स - सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर निर्देश दिये गये।

आज दोपहर 2:00 दिनेश राय मुनमुन द्वारा जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड सी-1, सी-2, पीयूपी एवं कोविड आईसीयू वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। जहां पर पीयूपी वार्ड मे बीते 4 घंटे से बिजली नही होने की जानकारी प्राप्त होने पर अधिकारियों एवं डाक्टरों को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। वहीं दिनेश राय मुनमुन ने  छपारा से जिला चिकित्सालय लाए गये बच्चे की तबियत गंभीर होने पर उपस्थित डाक्टर से चर्चा कर जबलपुर ले जाने हेतु व्यवस्था कराई ।

इसके पश्चात विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने बारापत्थर स्थित राशि लान मे प्रारंभ किये गये कोविड- 19 सेन्टर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रोगियों को दवाओं के निशुल्क वितरण के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के महात्मा गांधी हाई स्कूल मे बनाए गए कोविड-19 सहायता केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया


 रेवांचल टाईम्स से विनोद दुबे की रिपार्ट

No comments:

Post a Comment