पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सुश्री पूजा पाण्डे के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रांझी कर टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी रांझी श्री आर.के. मालवीय ने बताया कि दिनाॅक 28-5-21 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बापूनगर में कोमल सोनकर अपने मकान मे बनी आलू प्याज की दुकान के सामने देशी शराब विक्रय कर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, केमल सोनकर को सूचना से अवगत कराते हुये उसकी आलू प्याज की दुकान की तलाशी ली गयी जो अपनी दुकान में 40-40 लीटर के 2 नीले रंग के प्लास्टिक के कुप्पे में 80 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी कोमल सोनकर उम्र 58 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक आर.डी.रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक साकेत तिवारी , अविनाश सिंह
, धीरेन्द्र तिवारी, शरदधर की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment