![]() |
| प्रतीकात्मक फोटो |
रेवांचल टाइम्स :- इस समय संपूर्ण नैनपुर नगर कोरोना संकट से जूझ रहा है। चारों तरफ संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लेकिन कुछ नगर के व्यापारी हैं, जिन्होंने इस आपदा को अवसर बना लिया है। और धड़ल्ले से कालाबाजारी कर रहे हैं। दोगुने दामों में सामान बेचकर अच्छी खासी रकम कमा रहे हैं इन्हें यह फिक्र नहीं कि लोग इस संकट में कितने अधिक परेशान हैं एवं कितनी विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं ऐसे संकट के समय भी उन्हें केवल मोटी मलाई कमाने से मतलब है नगर में इस समय संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए कर्फ्यू लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं लेकिन,
"पान मसाला, राजश्री और गुटखा नैनपुर नगर में आसानी से उपलब्ध हो रहा है, दुकानें बंद हैं फिर भी राजश्री गुटका खाने के शौकीनो को किसी प्रकार की किल्लत नहीं हो रही। इन्हें आसानी से नैनपुर में राजश्री, विमल उपलब्ध हो रही है। लेकिन इस तरह का गुटखा और पान मसाला खाने वाले महंगे दामों में खरीद कर इसका सेवन कर रहे हैं।
"जहां चाह है, वहां राह है. जो खाने का शौक़ीन है, वो ढूंढ़ ही ले रहे हैं."
लेकिन थोक व्यापारी ने पहले ही अपने गोदामों में पर्याप्त स्टॉक रख लिया था और अब कर्फ्यू (लॉकडाउन) का फायदा उठाकर गुटखा, राजश्री, विमल के पाउच और पान मसाला दोगुने दाम पर बेचा जा रहा है। जिसमें नगर के कुछ थोक व्यापारी इस आपदा को अवसर में बदलकर अधिक लाभ उठा रहे हैं।
व्यापारी गुटखा सहित अन्य वस्तुओं की कालाबाजारी भी करने लगे हैं।
लेकिन यहां आज तक ना तो फूड सेफ्टी टीम ने, नाही नगर प्रशासन ने इनकी दुकानों पर छापामार कार्रवाई की जिसकी वजह से यह कालाबाजारी काफी समय से नगर में धड़ल्ले से चल रही है। यदि फूड सेफ्टी टीम नगर के थोक व्यापारियों के गोदामों पर दबिश दे तो भारी मात्रा में राजश्री के पैकेट, विमल के पैकेट, एवं सिगरेट के पैकेट मिल जाएंगे जिसे बेचकर नगर के थोक व्यापारी इस आपदा को अवसर में बदलकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।
नगर में कुछ किराना व्यापारी ऐसे भी हैं,जो मौके का फायदा उठाकर महंगे दामों पर सामान बेच रहे हैं। साथ ही इन दुकानों में भी बड़ी मात्रा में गुटखा के पैकेटों का भंडारण मिल जाये गा।
कर्फ्यू (लॉकडाउन) लगने की खबर सुनते ही इनकी तो बल्ले बल्ले हो गई। इन्हों ने अधिक मुनाफे के चलते जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी, और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने लगे। कर्फ्यू के चलते नैनपुर क्षेत्र के कुछ व्यापारियों द्वारा जमकर कालाबाजारी को अंजाम दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि तंबाकू, गुटखा,बीड़ी, सिगरेट सहित खाने की चीजों के दाम अचानक से डेढ़ गुना तक बढ़ा दिये गए हैं।
एक तो जनता पर कोरोना महामारी का संकट और दूसरी तरफ सरकार द्वारा बढा़ई गई महंगाई की मार। ऐसे में हर तरफ से घाटा तो जनता का ही हो रहा है। लेकिन किसी प्रकार की राहत सरकार द्वारा नहीं दी गई है। नैनपुर नगर में भी किसी भी प्रतिनिधि द्वारा या फिर नगर सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की राहत लोगों तक नहीं पहुंच रही है। जिससे लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, और ऐसे कई परिवार हैं जिन्हें भोजन के लिए इस संकट की घड़ी में तरसना पड़ रहा है, उसके बाद भी दैनिक उत्पादों के दाम कम नहीं हुए हैं।
गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा नैनपुर में कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके चलते नगर और ग्रामीण क्षेत्र में इस बार लंबे समय तक कर्फ्यू (लॉकडाउन) लगने की आवश्यकता पड़ सकती है। जिसके चलते नगर के थोक व्यापारी जहां गुटखा, तंबाकू,सिगरेट, बीड़ी सहित तेल, दाल, चीनी सहित अन्य खाद्य सामग्री की कालाबाजारी कर रहे हैं, तो वहीं फुटकर व्यापारियों ने इन चीजों पर पांच से सात रुपए बढ़ा दिए हैं। ऐसे में जनता का जीवन यापन और कठिन हो गया है लेकिन शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है जिससे जनता के मन में शासन प्रशासन और नगर सरकार के प्रति नफरत पैदा हो रही है। लोग केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ नगर सरकार एवं प्रशासन को भी कोश रहे हैं।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment