BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 1 डॉक्टर सहित 8 Corona मरीजों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 1 डॉक्टर सहित 8 Corona मरीजों की मौत



दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से 8 कोरोना (Corona) मरीजों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक डॉक्टर भी है. हाल ही में कोर्ट ने बत्रा हॉस्पिटल से पूछा था कि इतना बड़ा अस्पताल है फिर भी आपके पास ऑक्सीजन प्लांट क्यों नहीं है?

दिल्ली के बत्रा अस्पताल (Batra Hospital Delhi) में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से 8 COVID-19 मरीजों की मौत हो गई. इनमें से 6 आईसीयू (ICU) में हाई फ्लो ऑक्सीजन पर पर थे. मरने वालों में बत्रा अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर आरके हिमथानी भी शामिल हैं.

बता दें, हाल ही में 28 अप्रैल को ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी के मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली सरकार को इस समस्या का जल्द हल निकालने का आदेश दिया था. इस पर दिल्ली सरकार की तरफ से अगले 72 घंटों में आपूर्ति सामान्य होने का अनुमान लगाया था. इस दौरान जस्टिस प्रतिभा सिंह की बेंच ने बत्रा हॉस्पिटल (Batra Hospital) के हालात को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था, जब मरीजों को पता चलता है कि बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो रही है तो आप उनकी मनोदशा समझ सकते हैं. कोर्ट ने बत्रा हॉस्पिटल से पूछा था कि इतना बड़ा अस्पताल है फिर भी आपके पास ऑक्सीजन प्लांट क्यों नहीं है?
फोर्टिस में भी कई मरीजों की जान खतरे में

दूसरी तरफ दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भी ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की जान खतरे में है. अस्पताल प्रशासन ने मदद की अपील करते हुए कहा कि लगातार ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्रयास हो रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है. अस्पताल में ऑक्सीजन संकट की वजह से वहां पर भर्ती 100 से ज्यादा मरीजों की जान खतरे में है. गौरतलब है कि दिल्ली के कई अस्पतालों से लगातार पिछले कुछ दिनों में तत्काल मदद की अपील करते हुए ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर एसओएस (SOS) जारी हो चुके हैं.

No comments:

Post a Comment