BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संकट की विषम परिस्थिति में गरीब, दिहाड़ी मजदूर परिवारों की मदद के लिए युवाओं ने बढ़ाया हाथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

संकट की विषम परिस्थिति में गरीब, दिहाड़ी मजदूर परिवारों की मदद के लिए युवाओं ने बढ़ाया हाथ





रेवांचल टाइम्स:- नैनपुर में कोरोना संक्रमण को लेकर लागू कर्फ्यू (लॉकडाउन) के बीच भूखे और जरुरतमंदों तक खाना पहुंचाने में शहर के कुछ युवाओं ने अपनी क्षमता के अनुसार कदम आगे बढ़ाएं हैं। आपदा के समय कर्फ्यू (लॉकडाउन) में दिहाड़ी मजदूर और गरीबों तक खाने का सामान पहुंचाकर मानवता का मिसाल पेश कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में इस कार्य में सभी भेदभाव को भुलाकर हर समाज के युवा परिस्थितियों को देखते हुए अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के पहले दिन से ही कुछ युवा ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लो मीटर, एवं लोगों तक मुफ्त भोजन पहुंचा रहे हैं और कुछ नगर के आर्थिक दृष्टि से कमजोर वार्ड में घूमकर दूध और तोस के पैकेट बांट रहे हैं। 


नगर में वैसे तो अपने आप को समाजसेवी बताने वाले अनेकों बुद्धिजीवी मौजूद है लेकिन इस संकट की घड़ी में सभी ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया है। यहां तक कि नगर के जनप्रतिनिधि ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। और जनता की मदद के लिए आगे आने से किनारा कर लिया है। ऐसे तो नैनपुर नगर में रसूखदार और धनवान व्यक्तियों की कोई कमी नहीं है लेकिन गरीब मजदूर एवं निम्न वर्ग की मदद के लिए इनके द्वारा  किसी प्रकार की कोई मदद  नहीं की जा रही है क्योंकि ईश्वर ने ने धन तो दिया है लेकिन धन के साथ  दिल बड़ा नहीं दिया। जो इस विषम परिस्थिति में  लोगों की मदद कर सकें। नैनपुर के 15 वार्ड में 15 पार्षद मौजूद हैं, और एक नगर अध्यक्ष एवं सत्ताधारी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, लेकिन किसी ने भी अभी तक आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हांथ आगे नहीं बढ़ाया। पिछली दफा जब लॉकडाउन हुआ था तब भी मुस्लिम युवाओं ने,सिंधी समाज नें, राम सेवी समाज सेना नें, बजरंग दल सभी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। और पूरे नगर में गरीब मजदूर एवं निम्न वर्ग तक भोजन पहुंचाया था।


कोरोना संकट ने सचमुच गरीबी का नया मानचित्र दिखाया है.इस मानचित्र में ऐसे गरीब ज्यादा हैं जो रोज न कमाएं तो उनके लिए पेट की भूख को शांत करना मुश्किल हो जाता है। नगर में ऐसी कई बस्तियां हैं जहां गरीब एवं दिहाड़ी मजदूर मौजूद है इन दिनों सारे काम धंधे बंद पड़े हैं जिससे इन गरीब मजदूरों को काम नहीं मिल रहा तथा इनकी मदद के लिए सरकार एवं प्रशासन ने भी कोई व्यवस्था नहीं किया ऐसे में नगर के युवक ने कमान संभाली है और ऐसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य प्रारंभ किया है ईनका कहना है कि,


"हम अपनी क्षमता के अनुसार आगे भी इस तरह की राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाते रहेंगे तथा इन्होंने नगर के धनवान एवं रसूखदार से इस नेक कार्य में जुड़ने की अपील भी की है।"

इस कार्य में राजेश हंसाणी, दिनेश श्रीवास्तव, संजय नागपाल, दीपक शर्मा, एवं शालू अली आगे आये हैं। 


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment