BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनप्रतिनिधियों ने जरूरतमंद लोगों को दी राशन किट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 28, 2021

जनप्रतिनिधियों ने जरूरतमंद लोगों को दी राशन किट...



रेवांचल टाईम्स :- गुरुवार को चाँद नगर में कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ की ओर से भेजी गई राशन किट का वितरण विधायक चौधरी सुजीतसिंह की विशेष उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। गुरुवार को नर्मदा नगर बाढ़ पीड़ित मोहल्ला में राहत सामग्री का वितरण हुआ। इसके साथ ही चाँद काँग्रेस द्वारा पूरे चाँद नगर में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक राशन किट पहुँचाई जायेगी। इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह के साथ बैजू वर्मा,  ऋषि वैष्णव, संजय जैन, फिरोज अंसारी, राजेन्द्र डेहरिया, अशोक चौरसिया सहित अन्य काँग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment