रेवांचल टाईम्स :- डिंडौरी के वार्ड 4 में घर से हो रही है शराब की अवैध सप्लाई, को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
वही डिंडोरी के वार्ड नंबर 4 मस्जिद मोहल्ले में खुलेआम अबैध शराब बेची जा रही थी और शिकायतों के बाद भी जिम्मदारो अपनी आँख मुँह कान सब बन्द कर रखे हुए थे अबैध शराब की बिक्री में आये दिन विवाद लड़ाई झगड़ा होना आम बात थी और बात थाने तक जाती थी पर जिसकी लाठी उसकी भैस
वही आये दिन अवैध शराब बिकने की खबरें मीडिया में भी उछली गई और पिछले 1 साल से हमारे द्वारा लगातार ख़बरे प्रकाशित जा रही थी जिस पर पुलिस ने कभी कभार छोटी मोटी कार्यवाही करते हुए अपनी खाना पूर्ति की जाती थी और फिर वही खेल पर ठोस कार्यवाही नहीं की लगातार 1 वर्ष के बाद आखिरकार मजबूरी में पुलिस को शर्म आ ही गई वही अबैध तरीके से दारू बेचने वाले गणेश के यहां कार्यवाही की कार्यवाही में दौरान गणेश के अड्डे से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई ज्ञातव्य है की मस्जिद मोहल्ले के निवासियों ने जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री तक को अबैध तरीके से बिक रही शराब की शिकायत की और सभी छोटे बड़े अधिकारियों को शिकायती पत्र लिखे थे पर आज वो दिन आया कि भले ही मजबूरी में कार्यवाही करनी पड़ी।
वही इनका कहना
पूरा मोहल्ला दारुओ से परेशान था कई बार हम लोगों थाने में एस पी कलेक्टर सब के शिकायतें की पर कोई कार्यवाही नही हुई पता नही कहाँ कहाँ से लोग आते थे और दारू ले जाते थे कुछ लोग तो यही बैठ का पीते थे और गंदी गंदी गाली देते हुए निकलते ओर आये दिन के झगड़े से पूरा मोहल्ला परेशान हो गया था।
वार्ड वासी वार्ड नं4 डिंडोरी

No comments:
Post a Comment