रेवांचल टाईम्स :- कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने हेतु प्रशासन के साथ-साथ पुलिस अमला भी सतत प्रयासरत है उसके बावजूद भी कुछ लोग अनावश्यक घर से घूमने निकल जाते हैं ऐसे लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें समझाने के लिए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में मंडला पुलिस ने एक नायाब तरीका निकाला है। पुलिस अधीक्षक के अथक प्रयासों से जिले में संक्रमण पर नियंत्रण किया जा रहा है।
एक और जहां पुलिस के अधिकारी जवान लोगों को घर में रहने के लिए हिदायत दे रहे हैं वही मंडला पुलिस का डॉग भी बकायदा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऐसे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। स्थानी नेहरू स्मारक चौक पर सूबेदार योगेश राजपूत के नेतृत्व में डॉग मास्टर बलवीर और पुलिस डॉग मोना के द्वारा अनावश्यक घर से बाहर घूमते लोगों को समझाइश दिलवाई गई। लोगों को समझाने का भी डॉग का एक अनोखा ही तरीका देखने को मिला डॉग के द्वारा दोनों हाथ जोड़कर लोगों से बकायदा निवेदन भी किया गया जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हुए और बात समझने के लिए मजबूर भी हुए। निश्चित रूप से यह अनोखा एवं पहला तरीका है जिसे मंडला पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए उपयोग में लाया है।


No comments:
Post a Comment