कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है. आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों में भी अब डर और चिंता का माहौल बना हुआ है. हर कोई अपनी और अपनों की जिंदगी को लेकर काफी चिंता में है. इसी बीच लोगों की इस चिंता और डर को खत्म करने के लिए आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करने का केवल एक ही कारण है कि लोग इस संकट के माहौल में खुद को खुश रखें.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस फोटो में कोरोना वायरस से बचने के तरीकों में सोशल डिस्टेंसिंग भी एक अहम तरीका है जिसका इस्तेमाल लोग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दो लोगों के सीढ़ी में गर्दन डालकर ले जाने की एक फोटो तेजी से वायरल ही रही है.
वारल हो रही इस तस्वीर में लोग काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. इस फोटो के साथ आनंद महिंद्रा ने कैप्शन लिखा कि, इस तस्वीर को देखकर इन कठिन समय में भी हंसी आ गई. कुछ सोशल डिस्टैंडिस तकनीक सुरक्षात्मक से अधिक खतरनाक हो सकती है.’

No comments:
Post a Comment