BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्‍लांट के लिए कार्य शुरू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 3, 2021

जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्‍लांट के लिए कार्य शुरू



मण्डला 3 मई 2021 सिविल सर्जन सहमुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मंडला डॉ. के.आर. शाक्य से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला चिकित्सालय मंडला में वैश्विक महामारी कोविड-19 बीमारी के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था हेतु म.प्र. शासन के प्राप्त निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मंडला के प्रंागड़ में पी.आई.यू. ऐजेंसी एवं भारत पेट्रोलियम भोपाल के द्वारा आक्सीजन प्लांट हेतु भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य 30 मई तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। सिविल सर्जन ने बताया की इस प्लांट में 300 ली. प्रति मिनिट का गैस उत्पादन होगा, जिसमें 300ली 60मि. 24घंटे. 432000 ली 7000ली. 60 डी टाइप के बड़े ऑक्सीजन सिलेन्डर प्रति दिन तैयार मिलेंगे जो कोविड मरीजों कि लिए बड़ी राहत होगी।

No comments:

Post a Comment