BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया से चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 31, 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया से चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद...

 



रेवांचल टाईम्स :- आज समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से चोरी हुआ शिशु को पुलिस ने ढूढ़ निकाला है।

       वही सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार मामला बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया का जहा पर एक अज्ञात महिला ने अस्पताल स्टाप बना कर बच्चे की वजन होना है बोलकर बच्चे को लेकर गए और वापस ही नही आए। बहुत देर तक माँ ने अपने बच्चे के इंतजार करती रही। बहुत देर हो गई तब माँ ने नर्स से पूछी की मेरे बच्चे का वजन कराने लेकर गए है   और बहुत देर हो चुकी है पर अभी तक लेकर नही आये रहे है। फिर स्टाप में ही यहाँ वहाँ पूछने पर पता चला कि बच्चे को अस्पताल स्टाप का कोई भी व्यक्ति लेकर नही गया है तभी अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मामलों को गम्भीरता से लेते हुए तुरंत ही तहकीकात करने लगी और अस्पताल की ही सी सी टीवी कैमरा से पहचान कर आखिर पुलिस बच्चा चोर तक पहुँच गई और बच्चे को बरामद कर उसे पीड़ित महिला को सौप दिया गया, साथ ही आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी हैं।

No comments:

Post a Comment