BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में समाजसेवी युवाओं ने संकट के समय दूध एवं बिस्किट बांटकर, बच्चों के चेहरे पर लाइ मुस्कान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 27, 2021

नैनपुर में समाजसेवी युवाओं ने संकट के समय दूध एवं बिस्किट बांटकर, बच्चों के चेहरे पर लाइ मुस्कान




रेवांचल टाइम्स :- कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगभग 1 माह से कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) घोषित किया गया है। लॉकडाउन में गरीबों व जरूरतमंदों को लगातार नगर के युवा समाजसेवी द्वारा परिवार को राशन एवं बच्चों को दूध बिस्किट एवं तोष के पैकेट वितरण किये जा रहे है। एवं नगर के युवा रूपेंद्र राठौर एवं उनकी टीम द्वारा लगातार लगभग 1 माह से गर्म भोजन भी बांटा जा रहा है। 


लॉकडाउन-2 में नैनपुर नगर में गरीबों व जरूरतमंदों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुरुआती लॉकडाउन में तो गरीब परिवारों ने जैसे-तैसे अपनी जरूरतें पूरी कर लीं लेकिन कोरोना की दूसरी लहर का यह लॉकडाउन किसी अग्रि परीक्षा से कम नहीं है।


ऐसे में सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, कि गरीबों व जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। इस ओर कदम बढ़ाते हुए नगर के कुछ समाज सेवी युवाओं ने नगर के दानदाताओं के सहयोग से राहत सामग्री पहुंचाकर लोगों की मदद करने का अभियान तेज कर दिया है।


प्रतिदिन की तरह आज भी वार्ड नंबर 7 इटका आदिवासी इलाके में पहुंच कर समाजसेवी युवाओं ने दूध का पैकेट, और बिस्कुट बांटकर लॉकडाउन में घर पर कैद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई। जिसे पाकर बच्चे खुशी से उछल गए एवं परिजनों ने समाजसेवी युवाओं का धन्यवाद दीया और उनके कार्य की सराहना की।


राहत सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में नगर के दानदाता डी.के.सिंघ ( रिटायर्ड एसएससी कैरिज विभाग रेलवे), योगेश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, नसीम खान, कमलेश चौहान, संजू शर्मा, मदन जयसवाल, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश हसाणी, का लगातार आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त हुआ।


इस मुहिम में नगर के समाजसेवी युवा राजेश हसाणी, कमल दुबे, विशाल अवधवाल, नितेश बिरहा, विशाल मर्सकोले, शुभम चौरसिया , एवं रेवांचल टाइम्स के संवाददाता शालू अली मौजूद रहे।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment