BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिषद निवास को बार बार टोकने के बाद भी निष्कर्ष नहीं, बड़ी लापरवाही नगर परिषद निवास की.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 29, 2021

नगर परिषद निवास को बार बार टोकने के बाद भी निष्कर्ष नहीं, बड़ी लापरवाही नगर परिषद निवास की....






रेवांचल टाईम्स :- नालियों का पानी घुस रहा है घर मेंकभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटन बार बार शिकायत पर भी नही हो सका  समाधान निवास नगर परिषद के वार्ड नम्बर 10 में एक मकान मालिक नगर परिषद की उदासीनता का परिणाम भुगत रहा है। कुछ दिनों के बाद मानसूनी बारिश आरम्भ होने वाली है और उक्त मकान मालिक पहली बारिश में भरने वाले पानी को लेकर डर रहे कि इस बार कहीं उनका मकान ही ना गिर और कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो जाये। 



6 नालियों का पानी घुसता है घर में---


वार्ड नंबर 10 के निवासी अभिलाष कछवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे घर के सामने नाली है जिसमें अन्य 6 नालियों का पानी आकर मिलता है। बारिश के मौसम में ये नाली नाले का रूप धारण कर लेती है। जब सभी जगह का पानी इकठ्ठा होकर इस नाली से गुजरता है तो ये पानी हमारे कच्चे मकान के अंदर घुसता है। पिछले साल जब ये पानी घर के अंदर घुसा तो पूरे मकान के अंदर पानी घुस गया था। घर में रखी गेंहू तथा अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया था। साथ ही साथ पानी के साथ सांप तथा अन्य जलीय जीव भी घर के अंदर आ गये थे। घर में छोटे बच्चे भी रहते हैं तथा कभी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।



शिकायतों का भी नही हुआ समाधान---


शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके द्वारा नगर परिषद, पार्षद तथा सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गयी है लेकिन आज भी स्थिति ढाक के तीन पात जैसी है। कईयों बार नगर परिषद के सीएमओ तथा कर्मचारी इस स्थान का दौरा कर चुके है लेकिन आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नही किया जा सका है। 


नगर परिषद से है उम्मीद लेकिन-----


शिकायतकर्ता को सभी जगह से हो निराशा मिलने  के बाद भी नगर परिषद निवास ,अध्यक्ष तथा पार्षद से इस समस्या से निजात मिलने की पूरी आशा है।जब तक इस समस्या का स्थायी हल नही निकल जाता , तब तक अस्थायी रूप से ही इस समस्या को हल किया जाये।अगर जेसीबी मशीन से किसी तरह इस स्थान की खुदाई करा दी जाये तो कुछ हद तक इस समस्या का समाधान निकल सकता है। 


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment