BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पाटनी परिवार ने प्रारंभ की निशुल्क एंबुलेंस सेवा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 28, 2021

पाटनी परिवार ने प्रारंभ की निशुल्क एंबुलेंस सेवा

 


  बिना किसी शुल्क के मरीजों को मिलेगा फायदा अभिषेक पाटनी    मदद के लिए आगे आ रहे हैं लोग


रेवांचल टाईम्स :- कोरोना संक्रमण काल में एक तरफ लोग दवाओं की कालाबाजारी कर रहे हैं , तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपदा की इस घड़ी में मानवता का धर्म निभा कर बिना किसी शुल्क लिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। छिंदवाड़ा में पाटनी परिवार ने भी लोगो को सुविधा देने के उद्देश्य एक निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की है। जो बिना किसी शुल्क के कोरोना काल में लोगों के लिए मददगार साबित होगी। अभिषेक पाटनी और उनके परिवार ने आज से एंबुलेंस सेवा प्रारंभ कर दी है। जिसका फायदा निम्न वर्ग के लोगों को एक कॉल पर मिलेगा आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एंबुलेंस सेवा लेने के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था पाटनी परिवार के द्वारा शुरू की गई निशुल्क एंबुलेंस सेवा के तहत जो एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था रहेगी।


 संपर्क इसपे करे कॉल 

छिंदवाड़ा निवासियों  को निशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ लेने के लिए ,8226006883, 9907209883 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment