रेवांचल टाइम्स :– किल कोरोना अभियान के तहत निवास खंड के पद्दिकोना मंडल के मझगांव पंचायत मे ग्राम मझगांव मे सर्वे कार्य किया गया, ग्राम जनो का ओक्सीजन लेवल, शरीर का तापमान,नापा गया साथ ही कोविड् के दौर मे अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रखना है और महत्वपूर्ण वैक्सीन को लगवाने पर विस्त्रत चर्चा हुई, अधिकतर लोगों को वैक्सीन लग चुका है ऐसी जानकरी प्राप्त हुई! पंचायत के सहयोग से मास्क और साबुन का वितरण किया! इस कार्य मे सरपंच कोमल सिंह वरकडे और उनकी टीम,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संदीप दुधिया, योगेश पुरी गोस्वामी श्याम गिरी गोस्वामी विवेक, विकास शुक्ला, सौरभ, गौरव हिंदू सेवा परिषद से प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र ठाकुर और मातृव् शक्ति श्रीमती भूरी बाई , रीता गोलिया, मधु गोस्वामी, फगनि बाई, सचिव जवाहर मरावी, रंजीत सिंह, सतेंद्र गौलीया, और सभी ग्रामीण जनों का भरपूर सहयोग था ग्राम पंचायत के सहयोग से मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment