BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आप नकारा सीएम हैं, मेरी हाय लगेगी,बौखलाए आशिक ने नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 30, 2021

आप नकारा सीएम हैं, मेरी हाय लगेगी,बौखलाए आशिक ने नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी



पटना: सीएम नीतीश कुमार को ट्वीट कर गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की मांग करने वाले पंकज ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है। इस बार पंकज ने सीएम नीतीश कुमार को जमकर खरी खोटी सुनाई है। दरअसल पंकज की गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो गई, जिससे नाराज पंकज ने सीएम नीतीश कुमार को खूब खरी खोटी सुनाई हैं।




पंकज ने ट्वीट कर लिखा है कि सर आप एक नकारा मुख्यमंत्री हैं, आप को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आप से मैंने कितना अपील किया था पिछले 19 मई को मेरी girlfriend की शादी थी रुकवा दीजिए। लेकिन आप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया और सिर्फ बेरोजगारी के वजह से वो मेरी नहीं हो पाई। आप को मेरी हाय लगेगी।

गौरतलब है कि पंकज कुमार ने इससे पहले पंसीएम नीतीश कुमार को ट्वीट कर लिखा था कि सर अगर शादी-ब्याह पे भी रोक लगा देते तो मेरी girlfriend की शादी थी 19 मई को वह भी रुक जाती। आप का हम जीवन भर आभारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment