BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पोस्ट कोविड केयर सेंटरों की स्थापना के संबंध में निर्देश जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 28, 2021

पोस्ट कोविड केयर सेंटरों की स्थापना के संबंध में निर्देश जारी



मण्डला 27 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसीईओ, सीएमएचओ, सभी एसडीएम, तहसीलदार, डीएमओ तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया है कि जिले में विगत दो माह में लगभग 3816 कोरोना संक्रमित प्रकरणों प्राप्त हुए जिनमें से वर्तमान में लगभग 176 ऐक्टिव केस बचे हैं। शेष लगभग 95 प्रतिशत प्रकरणों में मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। इन स्वस्थ्य हुए व्यक्यिों के स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों के आंकलन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से अपने पंचायत स्तर पर सर्वे टीम को निर्देशित करें कि आगामी 1 सप्ताह में ऐसे व्यक्तियों की सूची संधारित करें तथा उनका स्वास्थ्य पर सतत् निगरानी रखें।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक वि०ख० स्तर पर 1 पोस्ट कोविड केयर सेंटर की स्थापना किया जाना है जिसके लिए अपर कलेक्टर मण्डला नोडल अधिकारी होंगी तथा एक समिति गठित की जायेगी। इस समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, संबंधित एसडीएम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा डीपीएम होंगे। इन पोस्ट कोविड केयर सेंटरों में आक्सीजन कंसनट्रेटर, व्यक्तियों की रहने एवं भोजन की उचित व्यवस्थाएं, योग एवं प्राणायाम हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं, लंग्स संबंधी व्यायाम एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्थाएं तथा मनोरंजन हेतु अन्य आवश्यक संसाधन आदि की व्यवस्था करें। इसी प्रकार पोस्ट कोविड केयर सेंटरों में प्राथमिकता के आधार पर अपर कलेक्टर मण्डला आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगी। पोस्ट कोविड केयर सेंटरों में मानव संसाधन एवं दवाइयों की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से कराई जायेगी।

No comments:

Post a Comment