BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश को जल्द मिल सकती है कोरोना महामारी से राहत, विज्ञानियों ने बताई तारीख - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

देश को जल्द मिल सकती है कोरोना महामारी से राहत, विज्ञानियों ने बताई तारीख



नई दिल्लीः कोरोना महामारी से जूझ रहे देश के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल विज्ञानियों ने दावा किया है कि जल्द ही देश को कोरोना की दूसरी लहर से राहत मिल सकती है. सरकार के सलाहकार विज्ञानियों के समूह ने बताया है कि अगले हफ्ते 3-5 मई के बीच कोरोना संक्रमण का पीक आ सकता है. उसके बाद देश में कोरोना के मामले घटने शुरू हो जाएंगे.

बीते 10 दिन से हर दिन मिल रहे 3 लाख से ज्यादा मरीज
विज्ञानियों का कहना है कि कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या के आधार पर अगले हफ्ते पीक आने की संभावना है. बता दें कि देश में बीते 10 दिनों से हर रोज कोरोना के 10 लाख मामले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को तो यह आंकड़ा 3.86 लाख को भी पार कर गया.




कोरोना से अभी आगामी 4-6 हफ्ते जूझना होगा
विज्ञानियों का कहना है कि देश में कोरोना का पीक तो अगले हफ्ते आ जाएगा और उसके बाद मामले कम होने भी शुरू हो जाएंगे लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के असर को खत्म होने में अभी 4-6 हफ्ते का समय और लगेगा. इस दौरान भी बड़ी संख्या में मामले सामने आएंगे लेकिन अगर हमने सावधानी बरती तो दिनों-दिन नए मामलों की संख्या कम होती जाएगी और 4-6 हफ्तों के बाद देश को संक्रमण से काफी हद तक राहत मिल जाएगी.

देश में एक्टिव केस की संख्या 31 लाख के पार
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से हालात काफी खराब हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं अभी तक देश में एक करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 3498 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से अब तक देश में कुल 2,08,330 मरीजों की मौत हो चुकी है.

वहीं शुक्रवार को कोरोना से जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 771, दिल्ली में 395, उत्तर प्रदेश में 295, कर्नाटक में 270, छत्तीसगढ़ में 251, गुजरात में 180, राजस्थान में 158 मौतें शामिल हैं.



No comments:

Post a Comment