BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेरहम पति ने ईट बड़ी बेरहमी से की हत्या, भट्टा में जलाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट.. जानिए फिर क्या हुआ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 31, 2021

बेरहम पति ने ईट बड़ी बेरहमी से की हत्या, भट्टा में जलाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट.. जानिए फिर क्या हुआ...




रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले  बजाग विकासखंड के सैलवार गांव में हुई बड़ी वारदात पुलिस के हाथ लगी मृतिका की हड्डी पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट कर पैर से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और फिर हत्याकांड पर पर्दा डालने की नियत से शव को दूसरे दिन ईट भट्टे मे बेरहमी से जला दिया इतना ही नहीं बल्कि शवदाह के उपरांत ईट भट्टे के नीचे ही मृतिका की हड्डी को गढ़ा करके गाड़ दिया लेकिन लेकिन सभी जानते हैं कि सच कभी छुपता नहीं है हत्याकांड के 40 दिन बाद आखिरकार वारदात से पर्दा उठ गया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका की हड्डियां बरामद की और आरोपी के गिरेबान तक पहुंच गई मामले का खुलासा करने में आरोपी की बेटी और पहली धर्मपत्नी की अहम भूमिका रही यहां खौफनाक मामला बजाग थाना अंतर्गत सैलवार गांव का है जहां आरोपित रामस्वरूप मरकाम जाति परधान उम्र 40 साल ने घटना को अंजाम दिया जानकारी के मुताबिक सैलवार निवासी रामस्वरूप मरकाम अपनी दूसरी पत्नी अंजनी उम्र 35 साल के साथ अलग रहता था जबकि उसकी पहली पत्नी बबली उन दोनों से अलग रहती थी इनकी 15 साल की बच्ची रामेश्वरी अपने पिता और दूसरी पत्नी के साथ रहती थी पिछले दिनों एक दसगत्र कार्यक्रम में मैं रामस्वरूप की पहली पत्नी से बबली और बेटी रामेश्वर की मुलाकात हुई जहां उसने अपनी मां को पूरी हकीकत सुनाई रामस्वरूप द्वारा सौतेली मां अंजनी की हत्या करके लाश ईट भट्टे में जलाने की जानकारी दी इसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने बेटी की निशानदेही पर मौके पर जमीन में दफन हड्डियों को सक्षम न्यायालय की अनुमति पर तहसीलदार और चिकित्सकों की मौजूदगी में जप्त किया गया पंचनामा कार्यवाही के बाद बरामद हड्डियों के सैंपल को फॉरेंसिक तथा डीएनए जांच हेतु भेजा गया यह पूरा मामला रामस्वरूप की बेटी ने देख लिया था जिसको आरोपित द्वारा धमकी देकर मुंह बंद करवा दिया गया था. पर आखिर डरी सहमी बेटी कब तक अपने दिल में राज को यूं ही दफन करके रखती आखिर बेटी को मौका मिलने पर उसने अपने दिल मैं दफन राज को अपनी मां के सामने खोल दिए और हत्या की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई और वारदात का खुलासा हो गया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment