BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों के समर्थन में विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 29, 2021

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों के समर्थन में विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र...



रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला में कोरोना की इस भीषण आपदा में स्वास्थ्य कर्मी भगवान की तरह काम कर रहे हैं। अपनी जान की परवाह किये बिना सभी स्वास्थ्य कर्मी लोगों का जीवन बचाने में जुटे हुए हैं लेकिन मप्र सरकार इनके वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। जिससे ये स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे समय मे जब सरकार को इनकी हर मांग माननी चाहिए तब सरकार इन्हें हड़ताल के लिए मजबूर कर रही है। प्रदेश का हर नागरिक सरकार से मांग करता है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सभी मांगे तत्काल मानी जाएं। यह कहना बिछिया विधानसभा के विधायक का, जिन्होंने संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेखित उनकी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल उनकी सभी मांगे मानने हेतु आग्रह किया है। विधायक ने अपने पत्र में मांग की है कि जून 2018 में सरकार द्वारा किये गए वादे अनुसार अन्य विभाग के संविदा कर्मियों की तरह संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को भी 90 फीसद वेतन बढ़ोत्तरी तत्काल प्रभाव से दी जाए साथ पूर्व में निकाले गए संविदा कर्मियों को पुनः सेवा में वापस लिया जाए। विधायक ने कहा है कि यदि सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगे नहीं मानेगी तो वे भी इन कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरेंगे और उनके हक की हर लड़ाई लड़ेंगे।

No comments:

Post a Comment