BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना प्रभारी ने कस दी रेत माफियाओं पर नकेल फेर दिए अवैध कारोबारियों के सारे मंसूबे पर पानी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 8, 2021

थाना प्रभारी ने कस दी रेत माफियाओं पर नकेल फेर दिए अवैध कारोबारियों के सारे मंसूबे पर पानी...





रेवांचल टाईम्स :-  पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े दो और ट्रैक्टर गौण अधिनियम के साथ- साथ चोरी का प्रकरण भी हुआ दर्ज चालक सहित ट्रैक्टर मालिक बनेंगे आरोपी।


चांद पुलिस की इस कार्यवाही से रेत सहित अन्य गोरखधंधा करने वालो में मची हड़कंप ।

     चांद {छिंदवाड़ा} आज 07 मई को जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल व एएसपी संजीव उईके के निर्देशन व चौरई एसडीओपी बालरे के मार्गदर्शन में चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने बड़ी हिकमत अमली से अपने विश्वसनीय सूचना तंत्र के आधार पर रेत  तस्करों पर बडी कार्यवाही कर फिर अवैध रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रेक्टर क्रमशः (01)बिना नंबर फार्मट्रेक कंपनी का ट्रैक्टर मय ट्राली के (02) एस्कार्ट कंपनी का नीले रंग का ट्रेक्टर क्र. एमपी -28एए 4530 ग्राम कोंडर खापा एवं ग्राम बम्हनीतुर्रा से जप्त कर निम्न धाराओं में अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर (1)अप. क्र.173/21 धारा 379,414 भादवि 53 ए गौढ खनिज अधिनियम 3, 4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के साथ ही साथ 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट (02)174/21 धारा  379 414,188भादवि 53 ए गौढ खनिज अधि. 3,4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि.66/192 मोटर व्हीकल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर दोनो ट्रैक्टर पुलिस अभिरक्षा में लिया।

     इस धरपकड़ पुलिस टीम में थाना प्रभारी चांद दीपक डेहरिया उप निरी. पूनम उईके, उप निरी. पी. एस.तेकाम आरक्षक क्रमशः सूर्योदय बघेल, राजेश सनोडिया, दिलीप शाह जितेन्द्र सोनगरा की विशेष भूमिका रही।

चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया की इस कार्यवाही की जनता जनार्दन ने भूरि भूरि प्रशंसा की वही इस धरपकड़ कार्यवाही से और भी अन्य अवैध कार्य करने वालो में हड़कंप सी देखी गयी।

No comments:

Post a Comment