BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीआई की सूझ बूझ से बच गई एक और नाबालिगा हत्या की बलि बेदी पर चढ़ने से... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 3, 2021

टीआई की सूझ बूझ से बच गई एक और नाबालिगा हत्या की बलि बेदी पर चढ़ने से...



रेवांचल टाईम्स :- किशोरी का हुआ अपहरण टीआई और चौकी प्रभारी की त्वरित यथोचित कार्यवाही टीआई के द्वारा गठित दल ने ढूँढ़ निकाला घंटो में अपहर्ता को जुन्नारदेव थाने के अधीन वाली पुलिस चौकी के ग्राम नजरपुर की  माधुरी (परिवर्तित नाम) के पिता ने थाना आकर रपट दर्ज करवायी की उनकी नाबालिग लड़की घर से बिना बताए गायब हो गयी है कही पापी प्यासे उसकी हत्या ना कर दे बस इतने पर से ही।

जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी संजीव उईके एसडीओपी एसके सिंह से बिना समय गवाए थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने सारे घटनाक्रम को अक्षरशः बताया कर और उचित परामर्श हासिल कर चौकी प्रभारी अंबाडा को कुछ दिशानिर्देश देकर खुद भी दलबल के अलावा सूचनातंत्र के सक्रिय हो उठे।

थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने कल अपहर्ता के परिजनों को सूचित कर अपहर्ता को दस्तयाब कर  आरोपी राहुल विश्वकर्मा निवासी जुन्नारदेव पर अपराध क्र. 144/21 धारा 363 ताहि के अतिरिक्त धारा 376 आईपीसी और 5,6 पास्को एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इधर आरोपी राहुल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

      इस धरपकड़ दल में शामिल थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी. चौकी प्रभारी शरद मालवीय व उनके सहयोगी मातहत दल को पुरस्कृत करने की मांग जनता जनार्दन ने पुलिस अधीक्षक से की है।

No comments:

Post a Comment