BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी समाज के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 27, 2021

आदिवासी समाज के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन...





 रेवांचल टाईम्स :- नारायणगंज विगत दिनों छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गोड़ेरास में पुलिस द्वारा कैंप स्थापित किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था जहां एकत्रित 3 निर्दोष ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई वही अट्ठारह ग्रामीण घायल हो गए।म्रत ग्रामीणों को पुलिस द्वारा नक्सली बताया जा रहा है। जिसका पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदिवासी समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है इसी क्रम में विरोध की चिंगारी देशभर के अन्य अन्य प्रदेशों में बसे आदिवासी समुदाय में पनपने लगा है निर्ममता पूर्वक आदिवासियों को गोली मारने की पुलिस के रवैए के विरोध में मध्यप्रदेश में भी लगातार विरोध किया जा रहा है वंही नारायणगंज विकासखंड अंतर्गत सामाजिक जनों द्वारा भी स्थानीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध जताया साथ ही आगे से इस प्रकार का व्यवहार आदिवासी समुदाय के साथ ना किए जाने की हिदायत देते हुए सामाजिक प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाए।

 इस दौरान उपस्थित रहे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणगंज इंजीनियर भूपेंद्र वरकडे, गोगपा जिला सलाहकार माखनलाल सोयाम, गोगपा राष्ट्रीय सदस्य पूरन सिंह मरावी, जिला मीडिया प्रभारी धन्नी परस्ते, ब्लाक अध्यक्ष गोंड समाज महासभा धन्नू मरावी, गोंगपा युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष सेवाराम पन्द्रों,शिव प्रसाद तेकाम, हरदयाल मरकाम सहित सामाजिक जन रहे उपस्थित।


संवाददाता बेनी लाल सिंगरौरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment