BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्मियों में मटके का पानी पीने से होते हैं जबरदस्त फायदे, शायद नहीं जानते होंगे आप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 3, 2021

गर्मियों में मटके का पानी पीने से होते हैं जबरदस्त फायदे, शायद नहीं जानते होंगे आप



गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है। मटके का पानी कुदरती तरीके से ठंडा होता है, इसलिए यह बॉडी के लिए हार्मफुल नहीं होता। लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा करता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी बता रहे हैं मटके का पानी पीने के फायदे....

1. नियमित रूप से घड़े का पानी पिने से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने मे मदद मिलती है। प्लास्टिक की बोतल मे पानी स्टोर करने से, उसमे प्लास्टिक से अशुद्धियाँ इक्कठी हो जाती है और वह पानी को अशुद्ध कर देता है। साथ ही यह भी पाया गया है कि घड़े मे पानी स्टोर करने से शरीर मे टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है।

2. घड़े मे पानी पिने का एक और लाभ यह भी है कि इसमें मिट्टी मे क्षारीय गुण विध्यमान होते है। क्षारीय पानी की अम्लता के साथ प्रभावित होकर, उचित PH संतुलन प्रदान करता है। इस पानी को पिने से एसिडिटी मे लगाम लगती है और पेट के दर्द मे राहत मिलती हैं।

3. आमतौर पर हमे गर्मियों मे ठंडा पानी पिने की तलब होती है और हम फ्रीज से ठंडा पानी ले कर पीते है। ठंडा पानी हम पी तो लेते है, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा होने के कारण यह गले और शरीर के अंगो को एक दम से ठंडा कर शरीर पर बुरा प्रभावित करता है। गले की कोशिकाओं का ताप अचानक गिर जाता है, जिस कारण बहुत सी समस्या उत्पन्न होती है। गले का पकने और ग्रंथियों मे सूजन आने लगती है और शुरू होता है शरीर की क्रियाओं का बिगड़ना, जब्कि घड़े का पानी गले पर लाभकारी प्रभाव देता है।

4. गर्भवती (प्रेगनेंसी) को फ्रीज मे रखे, बेहद ठन्डे पानी को पिने की सलाह नहीं दी जाती है। उनसे कहा जाता है कि वह घड़े या सुराही का पानी ही पिए। इनमे रखा पानी न सिर्फ उनकी सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि पानी मे मिट्टी का सोंधापन बस जाने के कारण गर्भवती को बहुत अच्छा लगता है।

No comments:

Post a Comment