रेवांचल टाईम्स -कोविड महामारी से अस्त व्यस्त होती जिंदगी में जहां लोग बचाव सुरक्षा का पालन में लगे है वही भ्रस्टाचारी जमकर फायदा ले रहे है उक्त आरोप आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने लगाए हैं।
सिवनी कृषि उपज मंडी में 50 प्रति कुंटल किसानों से अवैध वसूला जा रहा है
वही राजेश पटेल ने बताया कि समर्थन मूल्य में 03 मई को सिवनी कृषि उपज मंडी चना बेचने पहुँचे किसान आंदोलन के प्रमुख साथी अंगद सिंह बघेल के अनुसार प्रत्येक किसान से सैम्पल के नाम पर 2से 3 किलो अलग अलग तीन बार निकाला जा रहा है वही तुलाई पश्चात पर्ची रसीद के 50 प्रति कुंटल भी लिया जा रहा है अंगद बघेल द्वारा इसका विरोध किया गया और अपने आंदोलन के साथियों को फोन पर सूचना दी ततपश्चात आंदोलनकारियों की ओर से पत्रकार साथियों को मंडी पहुँचने का सोशल मीडिया में अनुरोध किया गया तो पँहुचे पत्रकार के संज्ञान के हस्तक्षेप के बाद उपस्थित बोरदई के अहमद खान जैतपुरकला के रामकिशोर व लखनवाड़ा टिकारी के अन्य किसानों से ली गई रकम पत्रकार के सवाल के बाद वापिस दी गई। वही मंडी सचिव को फोन लगाने पर बताया कि विपणन संघ खरीदी कर रहा है।विपणन अधिकारी से दूरभाष पर बताया की कपिल एवं पवन डी एम ओ सिंहा के अंडर में आते है वह सर्वेयर है सर्वेयर माल पास कर देता है उसके बाद हम खरीदते है वही शिवशंकर यादव की शिकायत मिलने की खबर को स्वीकार की आगे दूरभाष पर बताया कि सैम्पल के रूप में आधा किलो तीन पाव लेना है जिसके तीन भाग बनाकर एक गोदाम,एक डी एम ओ को ओर एक हमारे पास में रखना है जिसका फायदा कर्मचारी ले रहे है इसे संज्ञान में लेकर दोषियों पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment