BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब गांव गांव से भागेगा कोरोना, किल कोरोना अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर संक्रमण की चैन तोड़ी जाये- कलेक्टर डॉ फटिंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 7, 2021

अब गांव गांव से भागेगा कोरोना, किल कोरोना अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर संक्रमण की चैन तोड़ी जाये- कलेक्टर डॉ फटिंग

 


 रेवांचल टाईम्स :- प्रत्येक ग्राम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सहायक का प्राथमिक दल का गठन किया जाएगा। 


  कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम को लेकर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने गुरुवार 6 मई को ऑनलाइन वीसी के माध्यम से सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), बीएमओ, सीईओ,सीडीपीओ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए प्राथमिक स्तर में ही संक्रमित व्यक्तियों के चिन्हांकन  एवं उपचार के लिए किल अभियान के सम्पूर्ण जिलें में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के मैदानी स्तर में बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक ग्राम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सहायक का प्राथमिक दल का गठन किया जाए, यह दल प्राथमिक रूप से सम्बन्धित ग्राम का भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों का चिन्हांकित करें, इसी तरह एएनएम, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर तथा सचिव के द्वितीय दल द्वारा द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मेडिसिन किट का वितरण किया जाए। इन दलों की कार्यवाही के सुपरविजन के लिए पृथक दल का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान पॉजिटिव मरीजों की सतत मॉनिटरिंग रखी जाये। गंभीर मरीजों को कोविड केयर सेंटर में उपचार हेतु भेजा जाए। कलेक्टर डॉ फटिंग ने अधिकारियों को इस के कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर डॉ फटिंग ने कहा  सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मैदानी अमले को यह स्पष्ट रहे कि निशुल्क मेडिसिन किट का वितरण संक्रमित व्यक्ति एवं उसके परिजनों के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को भी वितरित किया जाये। जिलें की प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मेडिसिन किट की उपलब्धता रहें तथा संदिग्ध व्यक्तियों को निःशुल्क वितरित की जाए।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपार्ट

No comments:

Post a Comment