मण्डला 7 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के कटरा योगीराज एवं अन्य प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों एवं डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पताल शासन के दिशा-निर्देशानुसार कोविड इलाज के लिए निर्धारित संख्या में बिस्तर सुरक्षित रखें। उन्होंने सभी अस्पतालों में कोविड काल में शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पताल शासन के दिशा निर्देशानुसार अब आयुष्मान कार्डधारी व्यक्तियों को कोविड संक्रमण में निःशुल्क इलाज मुहैया करा सकते हैं। उन्होंने सभी निजी अस्पतालों के संचालकों को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्डधारी व्यक्ति को निःशुल्क कोविड इलाज में सहयोग दें। यदि कोई व्यक्ति पात्र हैं किंतु उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है तो उसे आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कटरा अस्पताल के लिए एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके तथा योगीराज अस्पताल के लिए सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। कलेक्टर ने संचालकों से चर्चा की तथा उनके अस्पतालों में कोविड इलाज के लिए उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की संसाधनों की कमी होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं। श्रीमती सिंह ने सभी डॉक्टरों द्वारा कोविड संकट के दौरान की जा रही सेवा कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। कलेक्टर ने कटरा एवं योगीराज अस्पतालों के संचालकों से चर्चा करते हुए कहां की मरीजों के लिए इलाज सुनिश्चित करें। इसी प्रकार ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी दवाइयों की डिमांड होने पर तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं। उन्होंने नैनपुर के निजी चिकित्सालय के संचालक से भी बात कर कोविड इलाज के लिए व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी चर्चा की।
Friday, May 7, 2021
Home
corona
Madhya Pradesh
mandla
Top
कलेक्टर ने प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों एवं डॉक्टरों से की चर्चा

Tags
# corona
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
corona,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment