रेवांचल टाईम्स :- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखाओं से संबद्ध समितियों के गेंहू उपार्जन अंतर्गत संचालित 109 गेंहू खरीदी केन्द्रों के माध्यम से हो रही गेंहू खरीदी अपने अंतिम चरण में है इस दौरान सहकारी बैंक महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सोनी चौरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आमगांव साइलो केंद्र पहुंचे जहां शाखा चौरई, चांद, उभेगाँव क्षेत्र से जुड़ी लगभग 16 समितियों के गेंहू उपार्जन केन्द्र का कार्य चल रहा था बैंक महाप्रबंधक ने अपने आकस्मिक निरीक्षण में वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा समितियों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि समिति के ऋण अदायगी कर चुके कृषकों को ऋण वितरण में प्रगति तथा समिति में पर्याप्त रसायनिक खाद का भंडारण व नियमानुसार कृषको को वितरण सुनिश्चित किया जावे तथा शेष ऋणी कृषकों को शासन द्वारा खरीफ सीजन की बढ़ाई गई ड्यू डेट 30 मई तक ऋण चुकौती के लिए प्रेरित कर ऋण वसूली के लक्ष्यों की पूर्ति अनिवार्यतः करें !
बंद हुए ये 05 केंद्र - शनिवार को गेहूं उपार्जन केन्द्र बिछुआ, करेल, पिपला, बानावाकोड़ा, पन्दराखेडी में कार्य पूर्ण हो जाने पर ये केंद्र बंद कर दिए गए है जबकि अन्य केन्द्रों में भी कार्य लगभग अंतिम चरण में चल रहा है!

No comments:
Post a Comment