राजस्थान के भरतपुर जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवारों ने कार में सवार डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्मी स्टाइल में हुए इस डबल मर्डर के पीछे की कहानी भी काफी हद तक फिल्मी है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपियों की पहचान करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर लिया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों की पहचान की गई है। दोनों युवकों ने बीच सड़क पर दंपत्ति की कार के आगे अपनी बाइक रोकी और दोनों पर गोलियां बरसा कर चले गए।
आईजी पीके खमेसरा बताया कि डॉक्टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को नवंबर 2019 में एक महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी. उन्होंने बताया कि डॉक्टर दंपति की गोली मार हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान अनुज और महेश के रूप में की गई है. नवंबर 2019 में जिस महिला की हत्या हुई थी, अनुज उसका भाई है.
पत्नी को पति पर था महिला से अवैध संबंध बनाने का शक
दरअसल, डॉक्टर सुदीप गुप्ता का चिकसाना थाना इलाके में सूर्या सिटी कॉलोनी में एक फ्लैट है। डॉक्टर सुदीप गुप्ता उसमें एक महिला दीपा गुर्जर और उसके बच्चे को पनाह दे रखी थी, लेकिन डॉ. सुदीप गुप्ता की पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता को उस महिला और अपने पति के बीच नाजायज संबंध होने का शक था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच में विवाद भी हुआ था। इतना ही नहीं सीमा गुप्ता ने महिला और उसके बच्चे को खत्म कर दिया।
नवम्बर 2019 में एक मकान में आगजनी की घटना में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी। डॉक्टर सुदीप गुप्ता के महिला के साथ संबंध थे। जिसके चलते डॉक्टर पत्नी सीमा गुप्ता ने अपनी मां के साथ मिलकर 11 अगस्त 2019 को सूर्य सिटी कॉलोनी के उस मकान में रहने वाली महिला दीपा गुर्जर की पिटाई की और बाद में उसके ऊपर स्प्रिट डालकर आग लगा दी और बाहर से गेट लॉक कर दिया जिसमें मकान में रह रही महिला दीपा गुर्जर व उसके बेटे की जलकर मौत हो गई। इस मामले में डॉक्टर सीमा गुप्ता और उसकी मां समेत पति डॉक्टर सुदीप गुप्ता भी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। लेकिन वर्ष 2020 में तीनों को जमानत मिल गई थी। जेल से वापस आकर डॉक्टर दंपति अपना निजी अस्पताल चला रहे थे।

No comments:
Post a Comment