रेवांचल टाईम्स :- ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए प्रदेश के सभी ट्रायबल जिलों में ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए अपने स्तर से काफी प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने एसोसिएशन द्वारा जिले के कोविड केयर सेंटर चटुआमार में भाप मशीन, ऑक्सीजन मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना करते हुए इस नेक कार्य में व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग करने को कहा है। एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर ने मंत्री महोदय से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को संस्थागत आइसोलेशन में ना रखने को बढ़ते हुए संक्रमण की सबसे बड़ी वजह बताया, जिसके कारण होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज का पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। जिस पर माननीय केंद्रीय मंत्री ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर कोरोना मरीजों को अधिक से अधिक संख्या में संस्थागत आइसोलेशन सेंटर में रखने एवं सेंटर में समुचित व्यवस्था बनाने को कहा। मंत्री जी चटूआमार के कोविड केयर सेन्टर में पर्याप्त स्टाफ आवश्यक सामग्री और ऑक्सीजन लगाने वाले एक्सपर्ट की व्यवस्था के निर्देश दिए ।
ज्ञात हो कि विगत दिनों ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा 50 भाप की मशीन, 5 कॉन्सन्ट्रेटर एवं 10 ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड केयर सेंटर चटुआमार को उपलब्ध कराया है। ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए जिले के अन्य शिक्षक भी सहायक आयुक्त विजय तेकाम एवं डी के सिंगौर के माध्यम से इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग करने का प्रयास रहे हैं।
नैनपुर नारायणगंज मण्डला और बीजाडांडी ब्लाक में संकुल स्तर पर भाप मशीन, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर उपलब्ध ----
दूसरी लहर में नैनपुर ब्लॉक में पिछले एक महीने में 10 शिक्षकों की मृत्यु हो चुकी है, जिसे देखते हुए ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक शाखा नैनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चंदेला द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी एल पटेल की उपस्थिति में शिक्षकों के सहयोग से सभी संकुल क्षेत्रों में 3-4 भाप मशीन, थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया, जिससे उस क्षेत्र के आसपास में रहने वाले शिक्षक इन सामग्रियों को घर ले जाकर अपने परिवार में इनका उपयोग कर सकेंगे। इससे क्षेत्र के शिक्षकों के परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मिलती रहेगी, जिससे गंभीर स्थिति बनने के पहले मरीज के उचित इलाज के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
एसोसिएशन द्वारा संकुल केंद्र इंद्री में आनन्द पटेल, चिरईडोंगरी में हिरौंदी मरकाम, डिठौरी में रामकृपाल साहू, पाठासिहोरा में हिम्मत सिंह मरकाम, पिंडरई में मुकेश सोलंकी, जामगांव में रविन्द्र वैष्य, नैनपुर में संजीव सोनी के पास उक्त समाग्री उपलब्ध कराई गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारी नंदकिशोर कटारे, रश्मि मरावी, अनुपमा तिवारी, राधा उइके, संगीता नौरिया, सीमा साहू, तारामणि राव, बताशा मसकोले, मनीष कटकवार, नफीस खान, अहमद खान, सुधीर सोनी, हीरालाल सेन, इवनीश मंसूरी, सुरेश श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, उमाशंकर तिवारी, महेश तिवारी, विजेंद्र वरकड़े, हरिओम सिरोठिया, हरिप्रसाद शर्मा, सतीश सिंगौर, पी आर मिश्रा, श्याम बैरागी आदि ने नैनपुर ब्लाक के सभी शिक्षकों से अपील की है कि बुखार, सर्दी-खांसी होने पर शुरुआत में ही जांच कराकर मप्र शासन की गाइडलाइन अनुसार दवाइयां लेकर तुरंत इलाज शुरू कर दें तथा अपने संकुल क्षेत्र में उपरोक्त शिक्षकों से भाप मशीन, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर लेकर नियमित जांच करते रहें और आक्सीजन लेबल कम होने या सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर जल्द से जल्द चटुआमार कोविड केयर सेंटर में भर्ती हों, जहां भोजन-पानी, आक्सीजन सहित समुचित इलाज निःशुल्क उपलब्ध है। उक्त व्यवस्था एसोसिएशन द्वारा सभी ब्लाकों में की जा रही है ।

No comments:
Post a Comment