युवती से प्रेम विवाह करने के बाद चरित्र के संदेह में प्रेमी पतीं ने उठाया ऐसा कदम जानकर रह जाएंगे हैरान,
किरायेदार और पत्नी काे चाकू को चाकू से मार करदी हत्या, दोहरे हत्याकांड से फेली सनसनी, तीन घण्टे में आरोपी गिरिफ्तार,
मध्य प्रदेश के जबलपुर में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड ने सनसनी का माहौल बना दिया। दरअसल, चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने पहले किराएदार और फिर अपनी पत्नी की चाकू से हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि, आरोपी की तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं और उसने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। दोहरे हत्याकांड की ये वारदात ओमती थाना इलाके की है और थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई है। हालांकि, घटना के महज तीन घंटों के भीतर ही पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
पहले प्रेम विवाह फिर चरित्र पर संदेह
दरअसल, शहर में स्थित घंटाघर के समीप उड़िया मोहल्ले में नाले के किनारे बने टपरानुमा मकान में मोहम्मद इब्राहिम अपनी पत्नी राबिया और तीन बच्चों के साथ अपने ससुराल में रह रहा था। उसने 38 वर्षीय राबिया से प्रेम विवाह किया था। मूल रूप से दमोह का रहने वाला इब्राहीम लकडाउन की वजह से पिछले कुछ दिनों से अपने ससुराल में ही रह रहा था। ससुराल के मकान में किराए से 32 वर्षीय शकील नामक व्यक्ति भी रहता था।
आरोपी मोहम्मद इब्राहिम की सास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उसका घर किराए से ही चलता है। यही वजह है कि, शकील उनके यहां किराये से रहता था। लेकिन, इंब्राहीम को शकील का वहां रहना पसंद नहीं था। वो अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। कई बार इसी बात पर दोनों के बीच कलह भी हुई थी। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर गुस्से में घर से बाहर निकला, जहां उसे शकील मिला मिल गया। आरोपी ने अचानक ही चाकू से शकील के पेट और पीठ पर एक साथ कई वार कर दिये। शकील ने भागने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा।
घर के बाहर आवाजें सुनकर आरोपी इब्राहिम की पत्नी भी बीचबचाव की नियत से बाहर आई, तो आरोपी ने उसकी छाती में भी चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी चाकू लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। आसपास रहने वालों की मदद से दोनों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना लगते ही ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल समेत ओमती सीएसपी, सिटी एएसपी रोहित काशवानी भी एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। और करीब तीन घण्टे बाद आरोपी को पकड़ लिया है,

No comments:
Post a Comment