BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही .....पैथोलॉजी लैब सील....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 7, 2021

जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही .....पैथोलॉजी लैब सील.......



रेवांचल टाइम्स - कोरोना काल में व कोरोना कर्फ्यू में नियम के विरुद्ध संचालित दुकाने पैथोलॉजी लैब एवं बेवजह  घूमने वालों पर शासन प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है | शुक्रवार को सिवनी बारह पत्थर क्षेत्र स्थित एसपी बंगले के समीप पैथोलॉजी व एक अन्य पैथोलॉजी को सील किया गया है | शहर में स्थित पैथोलॉजी लैब द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका आमला द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें एसपी बंगले के समीप संजीवनी पैथोलॉजी 

एवं बाहुबली चौक स्थित दीपिका पैथोलॉजी सिवनी को निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूल किए जाने एवं रेट लिस्ट चस्पा ना किए जाने के साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक उपस्थित न होने के कारण दोनों पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया है।


अखिलेश बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment