भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से एक महत्वपूर्ण खबर यह मिली है कि 12वीं की परीक्षा जुलाई में संभावित है। इसके पहले हालजांकि शेड्यूल की समीक्षा होगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सूत्रों ने जानकारी दी है कि 80 दिनों का परीक्षा शेड्यूल तैयार किया गया है। इसके परीक्षा से लेकर रिजल्ट घोषित किए जाने तक की तिथियां निर्धारित हैं। जून के पहले सप्ताह में इस शेड्यूल की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद टाइम-टेबल जारी किया जा सकता है। जानकारी मिली है कि इस बार की परीक्षा में तीन विषयों के आधार पर अन्य विषयों के नंबर दिए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment